प्रवर्तन निदेशालय (ED) के मुंबई जोनल कार्यालय-I ने बुधवार को नवीन चिचकर के ड्रग सिंडिकेट से जुड़े मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत मुंबई और गुजरात में करीब 11 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। इस तलाशी अभियान में कई आपत्तिजनक सामग्री, डिजिटल उपकरण और ड्रग्स से अर्जित रकम की मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े सबूत बरामद किए गए हैं। ED के सूत्रों के मुताबिक, नवीन चिचकर और उसके सहयोगियों के एक स्थापित अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क ने ड्रग्स की बिक्री से अपराध की कमाई अर्जित की। इसमें कोकीन, हाइड्रोपोनिक…
Read Moreमुंबई में घर देने में 18 साल की देरी पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने बिल्डर को लगाई फटकार
मध्य मुंबई के कालाचौकी में पुनर्विकास परियोजना को 18 साल तक लटकाने वाले बिल्डर को राहत देने से इन्कार करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा कि मुंबई में अपना घर होने के साथ लोगों की भावनाएं और उम्मीदें जुड़ी होती हैं। बिल्डरों को घर से जुड़ी इन आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए काम करना चाहिए। मुख्य न्यायाधीश महेश चंद्र त्रिपाठी और न्यायमूर्ति अद्वैत सेठना की खंडपीठ ने सोमवार को पारित अपने आदेश में कहा, “मुंबई में घर खरीदने के लिए लगाई गई मेहनत की कमाई के अलावा, लोगों…
Read Moreनाना पाटेकर रहा होगा अच्छा एक्टर, लेकिन आदमी के तौर पर बदतमीज़ था!
अकेला किसी के मरने के बाद उसकी बुराइयों पर पर्दा डालना और सिर्फ़ तारीफ़ों के पुल बाँधना मुझे कभी सही नहीं लगा। नाना पाटेकर को लेकर मेरी अपनी यादें और अनुभव अच्छे नहीं रहे। लोग उन्हें महान अभिनेता कहें, मुझे ऐतराज़ नहीं, लेकिन मैं वही कहूँगा, जो मैंने महसूस किया। एक नए पत्रकार के तौर पर उनके व्यवहार ने मुझे आहत किया था। इसलिए उनके निधन पर मैं बनावटी तारीफ़ करने के बजाय अपनी कड़वी राय बेबाकी से रख रहा हूँ। बात वर्ष 1995-1996 की है। मैं ‘दो बजे…
Read Moreशैम्पू के बोतलों में गांजा तस्करी, बैंकाक से आया ए.ए.आर. मियां मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार
मुंबई कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने बैंकॉक से उच्च गुणवत्ता वाला हाइड्रोपोनिक गांजा (कैनाबिस) भारत में तस्करी करने के आरोप में घाटकोपर निवासी 30 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ए.ए.आर. मियां के रूप में हुई है। मंगलवार को बैंकॉक से उड़ान के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय (CSMI) हवाई अड्डे पर पहुंचने के कुछ ही समय बाद, मौके पर की गई प्रोफाइलिंग के आधार पर उसे रोका गया। टर्मिनल से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे ए.ए.आर. मियां को अधिकारियों ने आगमन हॉल…
Read Moreरेलवे तकनीशियन के खाते में 1 रुपये जमा होने के बाद 7.15 लाख रुपये की ठगी
मुंबई में साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। पहले मामले में भारतीय रेलवे के 57 वर्षीय कर्मचारी के बैंक खाते में महज 1 रुपये जमा होने के बाद उनके खाते से 7.15 लाख रुपये निकाल लिए गए। वहीं, दूसरे मामले में 64 वर्षीय सेवानिवृत्त डाकिया के खाते से अनधिकृत यूपीआई (UPI) लेनदेन के जरिए 2.94 लाख रुपये की ठगी की गई। FIR के अनुसार, शिकायतकर्ता संतोष विष्णु फाटजी (57) लोअर परेल स्थित कैरेज रिपेयर वर्कशॉप में वरिष्ठ तकनीशियन के पद पर कार्यरत हैं। कथित साइबर ठगी…
Read Moreटाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के 11 आरोपियों पर मकोका लगा
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) की सख्त धाराएं लगाई हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त राजतिलक रौशन ने बताया कि सक्षम प्राधिकारी से मंजूरी मिलने के बाद संगठित अपराध से संबंधित इस कानून की धारा 3 को मामले में शामिल किया गया है। इस मामले में मूल प्राथमिकी (FIR) घटना के एक दिन बाद, 19 अक्टूबर को दर्ज की गई थी। इसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) (हत्या का प्रयास) और…
Read Moreजियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग सेरेमनी के बाद मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और अनंत अंबानी ने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में किए दर्शन
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बुधवार को जियो प्लेटफॉर्म्स की IPO लिस्टिंग सेरेमनी के बाद पत्नी नीता अंबानी और अपने बच्चों के साथ मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए और गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। परिवार की यह यात्रा कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के बाद हुई। आकाश अंबानी भी अपनी पत्नी श्लोका मेहता और बच्चों के साथ मंदिर में नजर आए। मुकेश अंबानी अपनी बेटी ईशा अंबानी के साथ दिखाई दिए, जबकि नीता अंबानी अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी के साथ मंदिर पहुंचीं।…
Read Moreगैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ‘दस खोली’ में से ‘दो सौ खोली’ में शिफ्ट
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल के विशेष हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक ‘दो सौ खोली’ में शिफ्ट कर दिया गया है। इसके पूर्व लॉरेंस बिश्नोई ‘दस खोली’ में रखा गया था। यह अपेक्षाकृत छोटा हाई-सिक्योरिटी परिसर है, जिसमें करीब 10 कैदियों को रखने की व्यवस्था है। इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई दिल्ली की तिहाड़ जेल और पंजाब की विभिन्न जेलों में भी रह चुका है। फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले की जांच के सिलसिले में सामने आए व्यापक नेटवर्क से जुड़ी रिपोर्टों में अनिल पंडित का नाम भी…
Read More‘चीटर’ ज्योतिषी राजशेखर शास्त्री की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
मुंबई की एक सत्र अदालत ने मलबार हिल निवासी 39 वर्षीय ज्योतिषी राजशेखर शास्त्री की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। राजशेखर शास्त्री पर पूजा-पाठ के जरिए एक महिला की कैंसर से पीड़ित बहन को ठीक करने का भरोसा देकर उससे 69.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। राजशेखर शास्त्री के खिलाफ गोवंडी में एक अन्य परिवार से 93.47 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज है। राजशेखर शास्त्री को गिरफ्तारी से राहत देने से इन्कार करते हुए सत्र अदालत ने उसकी इस दलील को…
Read Moreशेयर बाजार में निवेश कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार
सांकेतिक तस्वीर महाराष्ट्र के नालासोपारा में शेयर बाजार में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक कॉल सेंटर का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) की आवश्यक मंजूरी के बिना चल रहे इस कॉल सेंटर पर नालासोपारा पुलिस ने छापा मारकर 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। कॉल सेंटर के संचालक खुद को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) से पंजीकृत बताकर निवेशकों को मुनाफे का लालच देते थे। निवेश से होने वाले मुनाफे का 30 प्रतिशत हिस्सा वसूलते थे, जबकि नुकसान होने पर…
Read More